फॉलो करें

कछार में बड़ी मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई, दो करोड़ से अधिक की हेरोइन-मॉर्फिन बरामद, दो गिरफ्तार

12 Views
कछार में बड़ी मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई, दो करोड़ से अधिक की हेरोइन-मॉर्फिन बरामद, दो गिरफ्तार

कछार जिले के लक्षीपुर थाना अंतर्गत काठीग्राम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर चलाए गए विशेष नाका जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो वाहन (नंबर MZ05A 8164) को रोककर तलाशी ली गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन की जांच के दौरान उसमें सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान वाहन से लगभग 1.065 किलोग्राम संदिग्ध क्रूड मॉर्फिन, दो साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया 22 ग्राम संदिग्ध हेरोइन तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में बरामद सामग्री के हेरोइन और मॉर्फिन होने की पुष्टि हुई है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।

कछार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल