फॉलो करें

काछाड़ के सिद्धांत कानु ने CBSE में 93.8% अंक लाकर रचा सफलता का इतिहास

58 Views

काछाड़ के सिद्धांत कानु ने CBSE में 93.8% अंक लाकर रचा सफलता का इतिहास

काछाड़ जिले के बोआलि चाय बागान निवासी श्यामा प्रसाद कानु एवं श्रीमती सारदा कानु के सुपुत्र सिद्धांत कानु ने CBSE माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 93.8% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

सिद्धांत ने इस परीक्षा में 3 विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल करने के साथ-साथ कुल 5 विषयों में लेटर अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है।

उनके बड़े पिता दुर्गा प्रसाद कानु सहित समस्त परिजनों एवं शुभचिंतकों ने सिद्धांत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सिद्धांत की मेहनत और लगन आने वाले समय में उन्हें और भी बड़ी सफलताओं की ओर ले जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भी सिद्धांत की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें शुभाशीष दिया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल