फॉलो करें

काबुगंज पशु बाजार बंद होने की अफवाह का खंडन, बुधवार को सामान्य रूप से लगेगा बाजार

33 Views

काबुगंज पशु बाजार बंद होने की अफवाह का खंडन, बुधवार को सामान्य रूप से लगेगा बाजार

शिलचर। काबुगंज गबादिपशु बाजार को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बंदी की अफवाहों का बाजार संचालन समिति ने कड़ा विरोध किया है। सोमवार को आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में समिति के प्रतिनिधि जाबिर हुसैन लस्कर और इकबाल लस्कर ने कहा कि कुछ अज्ञात तत्व सोशल मीडिया पर यह झूठी खबर फैला रहे हैं कि बाजार बंद कर दिया गया है। इससे खरीदारों और विक्रेताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि काबुगंज गबादिपशु बाजार काछार जिला परिषद के निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित हो रहा है तथा बाजार बंद करने संबंधी कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है। इसलिए निर्धारित साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार आगामी बुधवार को बाजार सामान्य रूप से आयोजित किया जाएगा और आगे भी नियमित रूप से चलता रहेगा।

बाजार संचालन समिति ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सीधे बाजार में आकर नियमों के तहत गाय-भैंस की खरीद-बिक्री करें।

पत्रकार सम्मेलन में जाहिर अख्तर लस्कर, हीरा मणि लस्कर, इमरान हुसैन मजूमदार, साबिर अहमद चौधरी, शमीम अहमद लस्कर, बहार लस्कर तथा मानिक उद्दीन लस्कर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल