फॉलो करें

गामारिया जीपी में पांच मेधावी छात्राओं का सम्मान

9 Views

गामारिया जीपी में पांच मेधावी छात्राओं का सम्मान

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 12 अप्रैल : गामारिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच मेधावी छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह क्षेत्र के समाजसेवी सुरमणि सरकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की पहल पर आयोजित किया गया।

गामारिया और संतोषपुर गांव की इन छात्राओं को उत्तरिय पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सभी छात्राएं प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में लेटर मार्क्स के साथ उत्तीर्ण हुई हैं। उल्लेखनीय है कि ये सभी छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आती हैं, जिसके बावजूद उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

सम्मानित छात्राओं में अनुष्का दास, प्रीतिकणा दास, चंदना दास, मानवश्री चक्रवर्ती और रिंटी दास शामिल हैं। उनकी सफलता से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

कार्यक्रम में निगमानंद भारती, पूर्व प्रधानाध्यापक कृष्ण जीवन दास, कृष्ण मोहन दास, शिक्षक क्षीरद मोहन दास, काजल दास, जितेंद्र चंद्र दास सहित छात्राओं के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इन छात्राओं ने रामकृष्ण विद्यापीठ, सुभाष हाई स्कूल एवं अन्य विद्यालयों से अपनी पढ़ाई पूरी की है। क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुरमणि सरकार द्वारा इस प्रकार के प्रयास पूर्व में भी किए जाते रहे हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल