जंगली बाबा धाम में हरिहरात्मक यज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
बलिया (संवाददाता): जंगली बाबा धाम में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले हरिहरात्मक यज्ञ की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यज्ञ के सफल आयोजन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित बाबा बालक दास जी ने कहा कि यज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव कल्याण का माध्यम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि श्रद्धालु सच्चे मन और पूर्ण आस्था के साथ यज्ञ में भाग लेते हैं, तभी इसका वास्तविक लाभ प्राप्त होता है, अन्यथा इसका कोई विशेष महत्व नहीं रह जाता।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री सौरभ कुमार, भारत मेडिकल स्टोर के छोटे लाल, अशोक गुप्ता, झूलन भैया, संजय सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




















