फॉलो करें

जोगाई मथुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाषा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

31 Views
जोगाई मथुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाषा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि।
  चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर 19 मई :—– लखीपुर क्षेत्र के विन्नाकांदी घाट स्थित जोगाई मथुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 19 मई को भाषा शहीद दिवस अत्यंत श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एकादश भाषा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे विद्यालय के प्राचार्य शिल्पजीत पाल द्वारा भाषा शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किए।
विद्यालय के शिक्षक सौरभ दास ने उद्घाटन गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण वातावरण प्रदान किया। वहीं 19 मई भाषा आंदोलन की पृष्ठभूमि एवं उसके महत्व पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं में पल्लवी दास, सुमित्रा नुनिया, पंकज नुनिया, गुलिया रानी गोयाला तथा फूलवती नुनिया प्रमुख रहीं।
    शिक्षकों में सेनाबी सिंह, रामनाथ गोयाला, रंजीत दास एवं प्राचार्य शिल्पजीत पाल ने भाषा आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के शिक्षक शिवसौम्य चक्रवर्ती ने भाषा शहीदों की स्मृति में गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं की छात्रा पल्लवी दास एवं प्राचार्य शिल्पजीत पाल ने स्वलिखित कविताओं का पाठ कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
     उल्लेखनीय है कि गत 17 मई को बराक उपत्यका बंग साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन की लखीपुर आंचलिक समिति द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिक्षक सौरभ दास के मार्गदर्शन में जोगाई मथुरा विद्यालय की तीन टीमों ने भाग लिया था। इसके अलावा 18 मई को सम्मेलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ विचार-विमर्श भी किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल