फॉलो करें

झारखंड में सरकारी नौकरी घोटाला! 2.07 लाख नौकरी हो गई खत्म, हेमंत सोरेन सरकार पर बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप

253 Views
रांची, अनिल मिश्रा: झारखंड सरकार पर सरकारी नौकरी घोटाला का आरोप लगा है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन सरकार ने बेरोजगारों को नया तोहफा दिया है।मरांडी ने कहा है कि नौकरी का वादा करते-करते इस सरकार ने सरकारी नौकरी के पद ही खत्म कर दिए. यह झारखंड सरकार का नया घोटाला है। सरकारी रिक्त पद घोटाला। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर भी इस संबंध में एक पोस्ट किया है। पोस्ट के अंत में लिखा है- @HemantSorenJMM जी, दीमक की तरह झारखंड के युवाओं का भविष्य खोखला मत करिए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल