फॉलो करें

डी एस ए शिलचर में टेबल टेनिस एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों से प्रविष्टियां आमंत्रित।

16 Views
डी एस ए शिलचर में टेबल टेनिस एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों से प्रविष्टियां आमंत्रित।
चंद्रशेखर ग्वाला शिलचर, 27 मई: शिलचर जिला खेल संघ के इंडोर ब्रांच के पदाधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी 29 से 31 मई 2026 तक डीएसए के टीटी इंडोर हॉल में “कृपामय रॉय मेमोरियल वार्षिक टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025-26” का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
आयोजकों ने बताया कि अंडर-11 होप्स, अंडर-13 कैडेट, अंडर-15 सब-जूनियर, अंडर-17 जूनियर, अंडर-19 यूथ, पुरुष एवं महिला सिंगल तथा वेटरन (40+) वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा पुरुष डबल्स स्पर्धा भी रखी गई है। अधिकांश सिंगल स्पर्धाओं के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि वेटरन सिंगल के लिए 200 रुपये और पुरुष डबल्स के लिए 150 रुपये शुल्क रखा गया है।
डीएसए से संबद्ध क्लबों एवं संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी प्रविष्टियां निर्धारित शुल्क सहित 27 मई 2026 तक डीएसए कार्यालय में जमा करें। इसके बाद कोई प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 29 मई को शाम 4 बजे टीटी इंडोर हॉल में होगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 31 मई को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता टेविल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार आयोजित होगी। आयु वर्ग के खिलाड़ियों को वैध आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक स्पर्धा के लिए न्यूनतम छह प्रतिभागियों की आवश्यकता होगी तथा कोई भी खिलाड़ी दो से अधिक सिंगल स्पर्धाओं में भाग नहीं ले सकेगा। खिलाड़ियों के लिए निर्धारित यूनिफॉर्म, ड्रेस एवं जूते पहनना अनिवार्य किया गया है।
इसी क्रम में डीएसए इंडोर ब्रांच द्वारा 30 एवं 31 मई 2026 को “प्राइज मनी कैरम बोर्ड प्रतियोगिता 2025-26” का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक सिंगल, पुरुष ओपन सिंगल एवं पुरुष ओपन डबल्स स्पर्धाएं शामिल रहेंगी। इन स्पर्धाओं के लिए क्रमशः 30 रुपये, 50 रुपये एवं 100 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
     कैरम प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 28 मई 2026 तक डीएसए कार्यालय में जमा करनी होंगी। उद्घाटन समारोह 30 मई को शाम 4 बजे तथा पुरस्कार वितरण समारोह 31 मई को शाम 6 बजे डीएसए इंडोर हॉल में आयोजित होगा।
डीएसए इंडोर ब्रांच के  सचिव अनिमेष चंद ने खिलाड़ियों एवं क्लबों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उनके मोबाइल नंबर 8638010452 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल