फॉलो करें

दीनदयाल धाम में स्वामी कैलाशानंद गिरि का आगमन, श्रद्धालुओं में उत्साह

28 Views

दीनदयाल धाम में स्वामी कैलाशानंद गिरि का आगमन, श्रद्धालुओं में उत्साह

मथुरा। नगला चंद्रभान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पावन जन्मस्थान ‘दीनदयाल धाम’ में पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज का आगमन हुआ। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखा गया।
स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने धाम परिसर का विधिवत भ्रमण कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री महेंद्र जी सहित अन्य पदाधिकारी और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान मथुरा स्थित दीनदयाल गौ सेवा केंद्र में आयोजित राम कथा का कार्यक्रम भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जारी है, जहाँ संत-महात्माओं के सान्निध्य में धर्म, संस्कृति एवं आदर्श जीवन मूल्यों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि ‘दीनदयाल धाम’ न केवल एक ऐतिहासिक स्थल है, बल्कि यह एकात्म मानववाद की प्रेरणा का केंद्र भी है। यह सिद्धांत व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समन्वित विकास पर बल देता है। स्वामी जी का यह आगमन क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बना।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल