फॉलो करें

धोलाई विधानसभा क्षेत्र में असम प्रांतीय कुशवाहा (कोईरी) संघ की बैठक संपन्न

30 Views

धोलाई विधानसभा क्षेत्र में असम प्रांतीय कुशवाहा (कोईरी) संघ की बैठक संपन्न

अठारहटील्ला दुर्गा मंडप में समाज उत्थान, नारी शिक्षा और युवा जागरूकता पर हुई चर्चा

धोलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अठारहटीला दुर्गा मंडप में असम प्रांतीय कुशवाहा (कोईरी) संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा युवाओं के भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में असम प्रांतीय कुशवाहा (कोईरी) संघ के सभापति राजाराम कोईरी, उपसभापति राधेश्याम कोईरी, जायकिशोर कोईरी, संभुनाथ कोईरी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज की उन्नति और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

अपने संबोधन में प्रीतम प्रसून कोईरी ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा नारी शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। वहीं मनिभूषण कोईरी ने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारियों का मेधावी छात्रों के साथ संवाद कराया जाना चाहिए, ताकि बच्चे उनके विचारों और अनुभवों से प्रेरित होकर अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें।

राधेश्याम कोईरी ने बाल विवाह पर रोक लगाने, विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने तथा समाज के युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। मंचासीन सभी वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अठारहटीला निवासी संजय कोईरी ने समाज के लिए पाँच लाख रुपये की सहायता से “कुशवाहा सभागार” निर्माण कराने का आश्वासन दिया, जिसका उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।

बैठक का संचालन रामकुमार कोईरी ने किया, जबकि अंत में प्रीतम प्रसून कोईरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। बैठक को सफल बनाने के लिए कछार एवं श्रीभूमि जिलों से बड़ी संख्या में समाजहितैषी लोग उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल