फॉलो करें

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मासिमपुर सीबीएसई परीक्षा परिणाम में परचम लहराया 

35 Views

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मासिमपुर सीबीएसई परीक्षा परिणाम में परचम लहराया

यह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मासिमपुर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि सत्र 2025-26 में CBSE परीक्षा परिणाम कक्षा 10वीं में (78/78) शत- प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त किया । तथा विद्यार्थियों ने हमेशा की तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के फलस्वरूप हमारे विद्यालय के टॉपर्स ने न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मासिमपुर को गौरवान्वित किया है।

कक्षा 10वीं के टॉपर्स के नाम व प्रतिशत

1.पुष्कल शर्मा- 97.0%

2.अभिनंदिता भौमिक-97.0%

3. सत्यम शुभम साहू -96.2%

4. समृद्धि रंजन -95.0%

5. सानिया सिंह -94.8%

6. महबूब आलम लस्कर -94.6%

ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उपरोक्त विद्यार्थियों के अतिरिक्त 11 अन्य विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर किया ।यह सफलता उनकी मेहनत, माता-पिता के सहयोग और विद्यालय के शिक्षण स्तर की प्रतीक है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ हरपाल सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि ” मै समस्त विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं ,और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। साथ ही साथ विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ये बच्चे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते हैं कि वे भी इसी तरह कठिन परिश्रम कर सफलता की ऊँचाइयों को छुएं” और कुछ पंक्तियों प्रस्तुत की..

“हर पथ का उद्देश्य नहीं है शांत भवन में टिक रहना,

किन्तु पहुँचना उस सीमा पर, जिसके आगे राह नहीं है।”

 

केन्द्रीय विद्यालय संगठन सिलचर संभाग के उपायुक्त श्री पी आई टी राजा महोदय ने सभी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सफलता हेतु बधाई दी और केंद्रीय विद्यालय मासिमपुर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों की सफलता में उनके कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच के साथ-साथ विद्यालय की श्रेष्ठ शिक्षण पद्धति, सक्षम मार्गदर्शन एवं स्वस्थ, रचनात्मक वातावरण का विशेष योगदान बताया ।

विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर रजत मोहन भट्ट ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ‘बच्चों की यह उपलब्धि केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों की कहानी है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल श्री प्रकाश साहू एवं सदस्यों ने गौरवमय उपलब्धि पर अपार प्रसन्नता एवं आभार व्यक्त किया। हमेशा की तरह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मासिमपुर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहा है,और रहेगा”

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल