फॉलो करें

फर्स्ट क्योर, जेडडीएल फार्मा व माटी एनजीओ के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

139 Views

फर्स्ट क्योर, जेडडीएल फार्मा व माटी एनजीओ के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

गौतम सरकार, शनबिल | 9 फरवरी :
हाइलाकांडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लाला स्थित सूर्य सेन संस्था क्लब प्रांगण में रविवार को एक निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माटी एनजीओ, फर्स्ट क्योर हेल्थ केयर, सूर्य सेन संस्था तथा जेडडीएल फार्मा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

शिविर में प्रसिद्ध मानसिक रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्रीजिता नाथ चौधुरी ने रोगियों की जांच की। इस अवसर पर कुल 50 मरीजों की चिकित्सकीय जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं

शिविर में फर्स्ट क्योर के अध्यक्ष बिशु देव, मितुन नाथ, राजदीप देव, विश्व नाथ सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे। उपचार कराने आए मरीजों के परिजनों ने बताया कि शहर जाकर इलाज कराना उनके लिए काफी कठिन होता है। ऐसे में गांव में ही निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सेवा मिलने से वे अत्यंत लाभान्वित हुए हैं। अधिकांश लाभार्थी मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं।

कार्यक्रम के आरंभ में सूर्य सेन संस्था की ओर से चिकित्सक डॉ. श्रीजिता नाथ चौधुरी एवं उनकी टीम का उत्तरीय पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. श्रीजिता नाथ चौधुरी ने कहा कि लाला में आयोजित यह निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर एक सराहनीय पहल है। आज यहां 50 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गईं। भविष्य में भी वे ऐसे शिविरों से जुड़कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार शरीर का स्वस्थ रहना आवश्यक है, उसी प्रकार मन का स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है। स्वस्थ मन से ही जीवन सुंदर बनता है।”

फर्स्ट क्योर के अध्यक्ष बिशु देव ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भविष्य में अन्य स्थानों पर भी इस तरह के शिविर आयोजित करने के लिए डॉ. श्रीजिता नाथ चौधुरी से सहयोग का आग्रह किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल