फॉलो करें

बड़जालेंगा ग्राम कालीबाड़ी का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह आरंभ

145 Views

बड़जालेंगा ग्राम कालीबाड़ी का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह आरंभ

काछार, 07 फरवरी: काछार ज़िले के बड़जालेंगा ग्राम स्थित कालीबाड़ी क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित कालीबाड़ी मंदिर का निर्माण पूर्ण होने पर भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हो गया है। विशिष्ट समाजसेवी सीताराम गौड़ एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मालती गौड़ की विशेष पहल से इस ऐतिहासिक कार्य को साकार किया गया है।

इस अवसर पर 7 फरवरी को विधिवत कलश यात्रा निकाली गई तथा गणेश पूजा एवं वेदी पूजन का आयोजन किया गया।
8 फरवरी को मंदिर का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा, साथ ही रामायण पाठ का आयोजन होगा।
वहीं 9 फरवरी को देवी काली की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी और इसके उपरांत महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 7 फरवरी की सुबह क्षेत्र के विभिन्न गांवों के नागरिकों की सहभागिता से एक भव्य एवं रंगारंग कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक महिलाओं ने डाकबंगला स्थित बालूचरी नदी से पवित्र जल भरकर लगभग पांच किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए काली मंदिर में जल अर्पण किया।

सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार तथा वर्षों से संजोए गए बरजालेंगा ग्राम कालीबाड़ी मंदिर निर्माण के स्वप्न के साकार होने पर गौड़ परिवार सहित समस्त क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से अनेक धर्मप्रेमी विद्वान एवं श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

गौड़ परिवार एवं बड़जालेंगा कालीबाड़ी समिति के सदस्यों ने सभी वर्गों के नागरिकों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल