फॉलो करें

बराक घाटी में स्थायी हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जनहस्ताक्षर अभियान शुरू

16 Views
बराक घाटी में स्थायी हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जनहस्ताक्षर अभियान शुरू

रानू दत्त शिलचर, 27 मई: बराक घाटी में स्थायी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर जनआंदोलन ने गति पकड़ ली है। इस मांग के समर्थन में कछार जिला शाखा आगामी 30 मई से पूरे बराक उपत्यका में व्यापक जनहस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान के तहत लगभग 25 हजार लोगों के हस्ताक्षर संग्रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

समिति के अध्यक्ष ध्रुव कुमार साहा एवं अधिवक्ता धर्मानंद देव ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि यदि बराक घाटी में स्थायी हाईकोर्ट बेंच स्थापित होती है, तो कछार, करीमगंज, हैलाकांदी तथा दीमा हसाओ जिलों के लाखों लोगों को सीधे तौर पर न्यायिक सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे आम लोगों को गुवाहाटी जाने की कठिनाई और अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में राज्यपाल ने इस मांग को सकारात्मक रूप से लेते हुए मामले को मुख्य सचिव के पास भेजा था। इसके अलावा, गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात के लिए किए गए अनुरोध पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि जुलाई माह तक बराक घाटी के तीनों जिलों में चरणबद्ध तरीके से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 16 जुलाई को शाम 4 बजे बराक घाटी के तीन जिलों एवं दीमा हसाओ से 10 से 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात कर एक विस्तृत विज़न डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करेगा।

पत्रकार सम्मेलन में तैयमूर राजा चौधरी, डॉ. विभास डे, शांतनु नायक, कमल चक्रवर्ती, निखिल पाल, देवमिता चक्रवर्ती, रसराज दास तथा इंद्राणी भट्टाचार्य सहित कई विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल