फॉलो करें

बराक हिन्दी साहित्य समिति इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थियों को ‘दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार’ देगी

36 Views
बराक हिन्दी साहित्य समिति इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थियों को ‘दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार’ देगी
शिलचर।   बराक हिन्दी साहित्य समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बराक घाटी के मेधावी विद्यार्थियों को ‘दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार’  एवम् स्नातकोत्तर  परीक्षा में प्रथम स्थानाधिकारी छात्रों को  ‘ अमरनाथ खण्डेलवाल स्मृति पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा। समिति कार्यालय, हिंदी भवन में अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा सहित अन्य अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यगणों में, कन्हैया लाल सिंगोदिया, अरूण कुमार महतो, दुर्गेश  कुर्मी, महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी, बंशी लाल भाटी, बाबुल नारायण कानू, प्रमोद जायसवाल, सुवचन ग्वाला, कमला थापा, राजेन कुंवर, ललित जैन, अनंत लाल कुर्मी, मनोज कुमार साह, योगेश दुबे की उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत हमेशा की तरह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। विविध प्रस्तावित एजेंडे पर चर्चा की गई, जिसमें बराक घाटी के विद्यार्थियों को ‘दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार’ प्रदान करने के परिप्रेक्ष्य में विधिवत चर्चा हुई। पिछले वर्ष आयोजित पुरस्कार समारोह की अपार सफलता को ध्यान में रखते हुए समिति ने उपाध्यक्ष कन्हैया लाल सिंगोदिया को पुनः संयोजक नियुक्त किया है। जबकि युगल किशोर त्रिपाठी, प्रमोद जयसवाल, अरुण कुमार महतो, दुर्गेश कुर्मी, बंशी लाल भाटी, बिंदु सिंह, कमला थापा, सबिता जायसवाल, किरण त्रिपाठी, राजेन कुंवर, लालन प्रसाद ग्वाला, अमरनाथ सिंह और सुनील सिंह को सह संयोजक रूप में चुना गया है। हालांकि आयोजन कब होगा, तिथि के बारे में समिति जल्द सूचित करेगी। हिंदी भाषी छात्र – छात्राओं के 10वीं, 12वीं ( सेबा, सीबीएसई बोर्ड ) में प्राप्तांक कितना होना आवश्यक है, समिति सूचना के माध्यम से जानकारी साझा करेगी। इसके अलावा डिग्री, एमबीएस छात्रों ( हिंदी भाषी ) को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। अंत में विविध चर्चा में संगठन गतिविधियों और सदस्यों के संबंध में भी चर्चा हुई। समिति के हित में सभी ने अध्यक्ष श्री गोस्वामी के समक्ष अपने सुझाव प्रकट किए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल