29 Views
बालिका हिंदी विद्यालय में में आयोजित हुआ वार्षिक समारोह

विद्यालय का कार्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है इसलिए बालिका विद्यालय लगातार कई सारी गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।समाज के सहयोग से पुस्तकालय का निर्माण बच्चों को पढ़ने की रुचि को और विकसित करेगा ऐसा मेरा विश्वास है।यह विचार दिनाँक 10 अप्रैल 2026 को बालिका हिंदी विद्यालय के वार्षिक समारोह के अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ कमल झुनझुनवाला ने व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रशांत गोयनका, समाजसेवी श्री बिमल बजाज,जगदीश अग्रवाल ,विद्यालय की प्राचार्या पुष्पा मिलन तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आलोक सिंह, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग, पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय, शिलांग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि डॉ आलोक सिंह ने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज,राष्ट्र के विकास का आधार है।इसलिए हमारी प्राप्त शिक्षा परिवार, समाज,राष्ट्र आदि की बेहतरी के लिए होनी चाहिए।आपने भाषण में उन्होंने आत्मविश्वास, टीमवर्क और कड़ी मेहनत पर जोर दिया, साथ ही यह याद दिलाएं कि गलतियां सीखने का हिस्सा हैं।इस अवसर ओर विद्यालय के बच्चों द्वारा Pant सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया गया,जिसमें मिजो नृत्य,राजस्थानी नृत्य,नाटक,योगा आदि की प्रस्तुति की गई।इसके अतिरिक्त प्रतिभाग कर रहे सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।




















