फॉलो करें

मारुति अर्टिगा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, तीन की हालत नाजुक

136 Views

मारुति अर्टिगा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, तीन की हालत नाजुक

रविवार सुबह शिलचर–कालाइन रोड इलाके में एक भीषण सड़क हादसे से सनसनी फैल गई। हीरापुर पेट्रोल पंप के पास एक मारुति अर्टिगा कार और एक ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है और वे मौत से जूझ रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।

सूचना मिलते ही भंगारपार पुलिस फाड़ी के प्रभारी राजू देव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल