फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने की 14 अप्रैल से पहले असम में चुनाव संपन्न करवाने की अपील

223 Views

गुवाहाटी, 02 मार्च । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम सरकार चुनाव आयोग से अपील करेगी कि 14 अप्रैल से पहले ही असम में लोकसभा चुनाव संपन्न कर लें, ताकि बिहू के उत्साह में कोई खलल नहीं पड़े। मुख्यमंत्री आज यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जैसा कि वे जानते हैं, 5 मार्च को चुनाव आयोग की टीम असम पहुंचेगी तथा 6 मार्च को राज्य के जिला उपायुक्तों के साथ चुनाव आयोग की टीम की बैठक होगी। इस दौरान उन्हें राज्य के मुख्य सचिव राज्य सरकार द्वारा इस संदर्भ में की गई तैयारी से अवगत कराने के साथ ही इस बात के लिए आग्रह करेंगे कि चाहे एक या दो जितने भी चरण में हो, लेकिन चुनाव 14 अप्रैल से पहले असम में संपन्न करा लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहाग बिहू के मौके पर सभी असमिया होकर रहना चाहते हैं, न कि कांग्रेस, भाजपा तथा अन्य दलगत परिधियों में बंधकर। उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों की सूची तैयार हो चुकी है। जिन प्रत्याशियों को पार्टी की टिकट नहीं दी गई है, उन्हें पार्टी अध्यक्ष द्वारा फोन करके बता दिया गया है। साथ ही जिन उम्मीदवारों को चुनाव में टिकट दी जाएगी, उन्हें भी इशारे में कह दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। किसी भी समय दिल्ली से इसकी घोषणा हो सकती है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल