फॉलो करें

मुख्यमंत्री से मिला बराक घाटी के चाय श्रमिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल, विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

32 Views
मुख्यमंत्री से मिला बराक घाटी के चाय श्रमिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल, विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन
गुवाहाटी, 26 मई: असम विधानसभा के 16वें सत्र के प्रथम चरण के दौरान मंगलवार को बराक घाटी के दो प्रमुख चाय श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा भवन में असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में Barak Tea Workers Union तथा Barak Tea Yuva Kalyan Samiti के पदाधिकारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन के महासचिव राजदीप ग्वाला ने किया। उनके साथ सलाहकार डॉ. संतोष रंजन चक्रवर्ती, संयुक्त महासचिव बिपुल कुर्मी एवं बाबुल नारायण कानू, सचिव सुरेश बोडाइक, संयुक्त सचिव दुर्गेश कुर्मी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
वहीं, बराक चाय युवा कल्याण समिति की ओर से अध्यक्ष लालन प्रसाद ग्वाला, सुवचन ग्वाला, अनुप बर्मा, देबाशीष कानू, लालन प्रसाद यादव, सचिन शाहू, चौधरी चरण गोंड समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए चाय बागान क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। ज्ञापन में चाय बागान क्षेत्रों में आवासीय मॉडल स्कूलों की स्थापना, यूनियन परिसर में छात्राओं के लिए छात्रावास एवं कौशल विकास केंद्र निर्माण, यूनियन के लिए छोटी गाड़ियों की व्यवस्था, Assam University में चाय समुदाय के विद्यार्थियों हेतु छात्रावास की स्थापना तथा बराक घाटी के चाय समुदाय की जातियों एवं उपाधियों की आधिकारिक सूची अधिसूचित करने की लंबे समय से लंबित मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र ही यूनियन प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त किया। इसके अलावा प्रतिनिधियों ने बराक घाटी के अन्य विधायकों से भी मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल