फॉलो करें

रवींद्र जयंती पर श्रीश्रीरामकृष्ण पाठचक्र में भक्ति एवं संगीत से सजी “रवींद्रसंगीत पूजा पर्व” संध्या

37 Views
रवींद्र जयंती पर श्रीश्रीरामकृष्ण पाठचक्र में भक्ति एवं संगीत से सजी “रवींद्रसंगीत पूजा पर्व” संध्या
शिलचर। गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार संध्या अंबिकापट्टी स्थित प्रार्थना गृह में श्रीश्रीरामकृष्ण पाठचक्र के तत्वावधान में “रवींद्रसंगीत पूजा पर्व” कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। पूरा वातावरण रवींद्र संगीत, भक्ति भाव और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष चंपालाल राय ने दीप प्रज्वलित कर तथा रामकृष्ण ठाकुर की संध्याआरती प्रस्तुत कर किया। दिव्य त्रयी के स्मरण एवं आध्यात्मिक चिंतन के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। गीत, संगीत और आवृत्ति के माध्यम से गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की साहित्यिक एवं सांगीतिक विरासत को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि राजू चक्रवर्ती एवं प्रसिद्ध रवींद्रसंगीत गायिका सुदीप्ता भट्टाचार्य ने भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं ‘उद्दीपना’ सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के सदस्यों ने सामूहिक गायन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। श्रीश्रीरामकृष्ण पाठचक्र के सदस्यों ने भी विभिन्न रवींद्रसंगीत प्रस्तुत कर संध्या को सुरमय बना दिया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में सुरदीप बनिक, आयुष्मान गुण, शुभ्रदीप राय तथा शिलचर कॉलेजिएट स्कूल के टॉपर अनुदीप्त दास शामिल रहे। सभी विद्यार्थियों को सम्मान स्मारक एवं रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वामी वैकुंठनंदजी द्वारा रचित पुस्तक भेंट की गई।
संस्था के सचिव सुदीप दास ने इस आयोजन को पाठचक्र की नई सांस्कृतिक पहल बताते हुए कार्यक्रम से जुड़े कलाकारों एवं सहयोगियों—देवायन कर, रत्नजय नाथ, सुरदीप बनिक तथा मंच संचालन कर रहीं जनांतिका भट्टाचार्य—के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सुंदर एवं व्यवस्थित संचालन जनांतिका भट्टाचार्य ने किया।
समापन में “रामकृष्ण शरणम्” सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल