फॉलो करें

रामकृष्णनगर क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूलों में मैट्रिक परिणाम संतोषजनक

30 Views

रामकृष्णनगर क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूलों में मैट्रिक परिणाम संतोषजनक

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 10 अप्रैल:
असम राज्य के वर्ष 2026 के माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी एवं निजी विद्यालयों का इस वर्ष का परिणाम समग्र रूप से संतोषजनक रहा। हालांकि प्रदर्शन के मामले में निजी विद्यालय सरकारी स्कूलों से कुछ आगे दिखाई दिए।

रामकृष्ण विद्या पीठ हायर सेकेंडरी स्कूल से कुल 289 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 117 सफल रहे। प्रथम श्रेणी में 34, द्वितीय में 52 और तृतीय श्रेणी में 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 7 छात्रों ने स्टार मार्क प्राप्त किया, जबकि कुल 66 विषयों में लेटर मार्क मिला। विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 40 रहा।

नेताजी नगर हाई स्कूल में 51 परीक्षार्थियों में से 43 छात्र-छात्राएं सफल हुए। प्रथम श्रेणी में 10, द्वितीय में 32 और तृतीय श्रेणी में 1 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुआ। यहां 30 लेटर मार्क और 1 स्टार मार्क प्राप्त हुआ। विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 84 रहा।

प्रणबानंद विद्यामंदिर में 12 में से 11 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इनमें 6 प्रथम श्रेणी और 5 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 4 लेटर मार्क प्राप्त हुए और विद्यालय का परिणाम 91 प्रतिशत रहा।

अनिपुर नारायण नाथ हायर सेकेंडरी स्कूल में 178 परीक्षार्थियों में से 68 छात्र-छात्राएं सफल हुए। प्रथम श्रेणी में 6, द्वितीय में 46 और तृतीय में 16 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल 23 लेटर मार्क प्राप्त हुए। विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 38 रहा।

पल्लीश्री हाई स्कूल के 44 छात्रों में से 17 उत्तीर्ण हुए। इनमें 1 प्रथम श्रेणी, 8 द्वितीय और 8 तृतीय श्रेणी के छात्र शामिल हैं। 3 लेटर मार्क प्राप्त हुए और कुल परिणाम 39 प्रतिशत रहा।

कालिबाड़ी सुभाष हाई स्कूल में 188 परीक्षार्थियों में से 68 छात्र-छात्राएं सफल हुए। प्रथम श्रेणी में 11, द्वितीय में 35 और तृतीय में 22 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 23 लेटर मार्क प्राप्त हुए और विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 36 रहा।

दुल्लभछड़ा सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। यहां 191 में से 145 छात्र-छात्राएं सफल हुए। प्रथम श्रेणी में 26, द्वितीय में 88 और तृतीय में 32 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 71 लेटर मार्क तथा 3 स्टार मार्क प्राप्त हुए। विद्यालय का कुल परिणाम 75 प्रतिशत रहा।

इसके अलावा, जी.सी. पाल मेमोरियल अकादमी में 13 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 5 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। यहां 37 लेटर मार्क, 1 स्टार मार्क तथा 3 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल किया।

समग्र रूप से रामकृष्णनगर क्षेत्र में इस वर्ष का माध्यमिक परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा, जिससे शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल