41 Views
*लखीमपुर जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस के तत्वावधान में वी2 शॉपिंग मॉल में मॉक ड्रिल आयोजित*
लखीमपुर 19 मई आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आज गर्ल हाई स्कूल रोड स्थित वी2 शॉपिंग मॉल में जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल संध्या 6:15 बजे अचानक आपातकालीन सायरन बजा। मॉल में आग लगने और भगदड़ की स्थिति दर्शाई गई। सायरन बजते ही मॉल का स्टाफ, ग्राहक और आसपास के लोग अलर्ट हो कर बैठ गए। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन निम्नलिखित विषयों पे किय गया जिसने त्वरित रिस्पॉन्स सायरन बजने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस,सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुँची। निकासी अभ्यास मॉल के सभी आपातकालीन निकास द्वार खोल दिए गए। सिविल डिफेंस टीम ने ग्राहकों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला।आग पर काबू फायर ब्रिगेड ने मॉक फायर को काबू करने का प्रदर्शन किया। प्राथमिक उपचार ‘घायलों’ को स्ट्रेचर पर लाकर मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर केस को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का अभ्यास किया गया। इस दौरान 9 लोगों की मृत्यु और कुछ लोगों को घायल दिखाया गया। लखीमपुर जिला ज्येष्ठ पुलिस अधीक्षक गुनेंद्र डेका और जिला अधीक्षक विक्रम आदित्य यादव ने बताया कि शॉपिंग मॉल जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आपदा के समय सबसे ज्यादा नुकसान का खतरा रहता है। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगो को जागरूक करना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना है,और सुरक्षित निकासी के नियम पता होने चाहिए। इस बीच स्थानीय लोगों ने मॉक ड्रिल के दौरान मॉल में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की। दुकानदारों ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपातकाल में घबराहट कम होगी और आम जनता में जागरूकता संकट के समय खुद को इसे स्थिति से अपने जान मॉल की रक्षा कर पाएंगे।इस पहल पे जिला प्रशासन और सिविल डिफेन्स स्वास्थ्य विभाग को भूरि भूरि प्रशंसा किए और आशा किए कि बीच बीच में जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्कूल,अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी मॉक ड्रिल जारी रखेगा ताकि लखीमपुर को आपदा के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सके।



















