फॉलो करें

विरोधी मानसिकता के लोग अपप्रचार फैला रहे हैं- केंद्रीय मंत्री

44 Views
शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 29 मार्च:
देश में कोई लॉकडाउन नहीं है। कुछ विरोधी मानसिकता के लोग ऐसा अपप्रचार फैला रहे हैं। भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। ये बातें सड़क परिवहन और महासड़क मंत्रणालय के केंद्रीय प्रतिमंत्री अजय तामता ने कहीं।
शनिवार को वह आलगापुर काटलीछड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के नेतृत्वाधीन एनडीए जोट के उम्मीदवार जाकिर हुसैन लस्कर के लिए प्रचार करने हाइलाकांदी जिले में आएं। केंद्रीय प्रतिमंत्री तामता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर गलत प्रचार किया जा रहा है कि भारत में लॉकडाउन लगेगा। भारत में लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है ताकि आम लोगों को पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर मिलने में कोई दिक्कत न हो। आम जनता को इस बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। देश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है। राज्य और केंद्र सरकारों की विभिन्न जनमुखी योजनाओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार से लोगों को बहुत फ़ायदे मिले हैं। इसलिए लोग इस बार भी एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देंगे। क्योंकि लोग विकास चाहते हैं। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि इसलिए राज्य में फिर से एनडीए और डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि एनडीए करीमगंज लोकसभा क्षेत्र की सभी छह विधानसभा सीटें जीतने में कामयाब होगी। इससे पहले, केंद्रीय प्रतिमंत्री अजय तामता ने आलगापुर काटलीछड़ा विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर चौरंगी में आयोजित एक चुनावी सभा में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने आलगापुर काटलीछड़ा विधानसभा क्षेत्र के वोटरों से एनडीए गठबंधन के एजिपि उम्मीदवार जाकिर हुसैन लस्कर को वोट देकर जिताने की अपील की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल