फॉलो करें

शिलकुड़ी में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित अल्टो वाहन बिजली के खंभे से टकराया, चालक बाल-बाल बचा

12 Views
शिलकुड़ी में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित अल्टो वाहन बिजली के खंभे से टकराया, चालक बाल-बाल बचा

काछार जिले के बड़खला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिलकुड़ी नंबर-4 इलाके में स्थित असम यूनिवर्सिटी रोड पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, सिलचर की ओर से आ रहा एक अल्ट्रा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन चालक अचानक संतुलन खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में मदद की। बाद में आसपास के लोगों ने वाहन को सड़क से हटाने में भी सहयोग किया।

घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण के प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल