फॉलो करें

शिलचर में आज से टाटा आईपीएल 2026 फैन पार्क, दो दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों के लिए रहेगा खास आयोजन‌

7 Views
शिलचर में आज से टाटा आईपीएल 2026 फैन पार्क, दो दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों के लिए रहेगा खास आयोजन‌
चंद्रशेखर ग्वाला शिलचर। 22 मई : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टाटा आईपीएल 2026 के तहत देशभर में आयोजित किए जा रहे फैन पार्क कार्यक्रम के अंतर्गत शिलचर भी इस बार शामिल किया गया है। इस अवसर पर शिलचर जिला खेल संघ मैदान में संघ के अधिकारियों तथा फैन पार्क के अधिकारी विकास पंडित ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 23 और 24 मई को शिलचर जिला खेल संघ मैदान में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा, जहां विशाल स्क्रीन पर आईपीएल मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार दर्शकों को ऐसा अनुभव मिलेगा मानो वे सीधे स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद ले रहे हों।
23 मई, शनिवार को शाम 6:30 बजे से
Lucknow Super Giants और Punjab Kings के मुकाबले सहित अन्य मैचों का प्रसारण किया जाएगा।
वहीं 24 मई, रविवार को दोपहर 2:30 बजे से
Mumbai Indians, Rajasthan Royals, Kolkata Knight Riders तथा Delhi Capitals के मैचों का सीधा प्रसारण होगा।
    आयोजकों ने बताया कि फैन पार्क में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इसके अलावा आईपीएल के आधिकारिक प्रायोजकों की ओर से संगीत, आकर्षक गेम्स, मनोरंजन गतिविधियां, खाद्य स्टॉल, पेय पदार्थ और विभिन्न मर्चेंडाइज की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे दर्शकों का उत्साह दोगुना हो जाएगा।
 फैन पार्क में आने वाले क्रिकेट प्रेमियों को अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों के प्रति समर्थन जताने का अवसर मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि इस बार देशभर में 50 शहरों में आयोजित हो रहे फैन पार्क में  दश लाख से अधिक क्रिकेट प्रशंसकों के शामिल होने की संभावना है। वहीं सिलचर में भी कम से कम आठ /दश हजार लोगों की भीड़ का अनुमान लगाया जा रहा है।
उन्होंने सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की कि वे अपने शहर के फैन पार्क में पहुंचकर चौकों-छक्कों, हैट्रिक और रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लें। आईपीएल के रोमांच को लेकर शिलचर में अभी से उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल