फॉलो करें

शिलचर में कांग्रेस की पदयात्रा तेज, अभिजीत पाल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान को मिली रफ्तार

86 Views

शिलचर में कांग्रेस की पदयात्रा तेज, अभिजीत पाल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान को मिली रफ्तार

शिलचर, मंगलवार: आगामी चुनाव को लेकर शिलचर में कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। कांग्रेस के मनोनीत प्रत्याशी अभिजीत पाल के नेतृत्व में मंगलवार सुबह एक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता-समर्थक शामिल हुए।

रांगिरखाड़ी प्वाइंट से शुरू हुई यह पदयात्रा तरुणी रोड, शिव कॉलोनी, चंडीचरण रोड, देशबंधु रोड और सुभाष नगर होते हुए संपन्न हुई। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों से संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया।

पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सजल आचार्य, पूर्व नगर आयुक्त सजल बनिकअतुनु भट्टाचार्यसंचिता आचार्य सहित शिलचर लोकसभा क्षेत्र के मनोनीत प्रत्याशी सूर्यकांत सरकार, वरिष्ठ नेता देवदीप दत्ता, शिलचर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रियाम दास और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष जन्मजय चौधरी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अभिजीत पाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि न्यू शिलचर क्षेत्र में सड़क, फुटपाथ और नालियों के निर्माण के नाम पर भारी अनियमितताएं हुई हैं, जिसके कारण हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता कांग्रेस के पक्ष में खड़ी होगी और “भय की राजनीति” का अंत करेगी।

वहीं अतुनु भट्टाचार्य ने कहा कि इस पदयात्रा के जरिए न्यू शिलचर क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो रही है और पार्टी की वापसी तय है।

कांग्रेस की इस पदयात्रा को क्षेत्र में चुनावी माहौल को गर्माने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल