फॉलो करें

शिलचर में ट्रैफिक पुलिस का सघन नाका चेकिंग अभियान, हेलमेट और दस्तावेजों की हुई जांच

16 Views

शिलचर में ट्रैफिक पुलिस का सघन नाका चेकिंग अभियान, हेलमेट और दस्तावेजों की हुई जांच

शिलचर पुलिस प्रशासन के ट्रैफिक विभाग द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय नाका चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान सदरघाट प्वाइंट पर ट्रैफिक ब्रांच के प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार शाम तथा शुक्रवार दोपहर संचालित किया गया।

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच करते हुए चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक चेतावनी देने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों और बाइक सवारों से सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने की अपील की। ट्रैफिक विभाग के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इस प्रकार के नियमित अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि केवल चालान काटना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इस अभियान का प्रमुख हिस्सा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल