फॉलो करें

शिलचर में भव्य आयोजन: ‘बलिदानी मंगल पांडेय स्मृति पुरस्कार’ से 16 विशिष्ट हस्तियां सम्मानित, बड़ी संख्या में जुटे गणमान्य लोग

84 Views
शिलचर में भव्य आयोजन: ‘बलिदानी मंगल पांडेय स्मृति पुरस्कार’ से 16 विशिष्ट हस्तियां सम्मानित, बड़ी संख्या में जुटे गणमान्य लोग
शिव कुमार, शिलचर | 26 अप्रैल:
मंगल पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर शिलचर में एक भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बराक घाटी के 16 विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘बलिदानी मंगल पांडेय स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बलिदानी मंगल पांडेय स्मृति न्यास, शिलचर द्वारा किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह लगभग 10 बजे घुंघूर बायपास चौराहे पर स्थित मंगल पांडेय की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत को नमन करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान और राष्ट्रप्रेम को स्मरण किया। इसके पश्चात मुख्य समारोह का आयोजन विमेंस कॉलेज, शिलचर (शिलांग पट्टी) के सभागार में किया गया, जहां सुबह 11 बजे कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।
समारोह के प्रारंभ में सभी विशिष्ट अतिथियों को मंचासीन कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद पारंपरिक विधि से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरा सभागार श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के वातावरण से भर उठा।
मंच पर आचार्य आनंद शास्त्री, रतनपुर चाय बगान के निदेशक एवं न्यास के सभापति कमलेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति महावीर जैन, सीआरपीएफ के डीआईजी यू. पी. सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सभापति एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शांतनु नायक, विमेंस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुजीत तिवारी, ‘प्रेरणा भारती’ के प्रकाशक दिलीप कुमार, डॉ अमित कलवार तथा शिलचर प्रेस क्लब के सचिव शंकर दे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज, शिक्षा, साहित्य, सेवा एवं अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 16 विशिष्ट व्यक्तियों को ‘बलिदानी मंगल पांडेय स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कृपा नारायण राय, सूर्य कुमार शर्मा, बिधान चंद्र भट्टाचार्य, मुरलीधर कानू, डॉ. सुजीत तिवारी, राजेंद्र पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता शांतनु नायक, सुरेंद्र वैद, चंद्रमा प्रसाद कोईरी, पंडित सीताराम गोस्वामी, दिवाकर राय, विवेकानंद देव पुरकायस्थ, शुभंकर भट्टाचार्य और संजीव सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके साथ ही मरणोपरांत राजीव नोनिया एवं श्याम सुंदर दुसाध को भी इस सम्मान से नवाजा गया, जिसे उपस्थित लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि के रूप में स्वीकार किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में श्रीमती फूलमती कलवार, संतोष कुमार पटवा, बाबुल नारायण कानू, राम नारायण नुनिया, रूपनारायण राय, सियाराम चौहान, युगल किशोर त्रिपाठी, अमरनाथ प्रजापति, मनोज कुमार शाह, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र कोठारी, सुनील कानु, द्वारका प्रसाद, राजू वर्मा, विश्वजीत अधिकारी, श्यामा प्रसाद कानु, जय प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मी नुनिया, संजय दुबे, रामेश्वर शास्त्री, श्रीमती बिंदु सिंह, श्रीमती सीमा कुमार, सुनील कुमार सिंह, डॉ वरुण कानू, राजेंद्र प्रसाद नुनिया, प्रिया नुनिया, ज्योतिर्मय नंदी, सूरज ग्वाला, सुतपा चक्रवर्ती, अमित भारती, शिवनाथ शर्मा, नटवरलाल ठाकुर, प्रदीप कुमार गोस्वामी, अशोक यादव, रामनाथ पांडेय, लक्ष्मी कुमार, पूनम कैरी, गीता पांडेय, लक्ष्मी दुसाध, आनंद दुबे, श्याम सुंदर रविदास, राजू नूनिया, श्रीमती सीमा गोस्वामी, सुप्रिया चौबे, राजकुमारी मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने मंगल पांडेय के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना न केवल उनकी उपलब्धियों की सराहना है, बल्कि यह दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है।
कार्यक्रम के अंत में न्यास के अध्यक्ष कमलेश सिंह, महासचिव दिलीप कुमार तथा कार्यक्रम संयोजक राजन कुंवर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
यह भव्य समारोह न केवल शहीद की स्मृति को नमन करने का सशक्त माध्यम बना, बल्कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रभावी एवं प्रेरणादायक पहल के रूप में भी स्थापित हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल