फॉलो करें

शिलचर में 18 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट बरामद, मणिपुर का एक तस्कर गिरफ्तार

28 Views

शिलचर में 18 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट बरामद, मणिपुर का एक तस्कर गिरफ्तार

शिलचर, 29 मई : कछार पुलिस ने गुरुवार रात गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिजोरम की ओर से आ रही एक महिंद्रा बोलेरो वाहन (AS12 U 7746) को रोककर तलाशी ली, जिसमें से लगभग 60 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इस मामले में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में मणिपुर निवासी ङामलेन (44) को गिरफ्तार किया गया है। वह मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के जाओलेन कुम्बिपुखरू गांव का निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद याबा टैबलेट की अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल