फॉलो करें

शिलचर विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

37 Views

शिलचर विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

शिलचर, 9 अप्रैल: असम विधानसभा चुनाव के तहत शिलचर विधानसभा क्षेत्र में आज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता और उत्साह स्पष्ट झलका।

इसी क्रम में शहर के विशिष्ट समाजसेवी शांतिलाल डागा ने अपनी पत्नी बबीता डागा तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने की अपील की।

समग्र रूप से शिलचर विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल