फॉलो करें

संकल्प से सिद्धि तक: शिलचर में भाजपा ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र

37 Views
संकल्प से सिद्धि तक: शिलचर में भाजपा ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र
असम की जनता के लिए चुनावी उपहारों की बरसात
शिलचर, 5 अप्रैल (रानू दत्ता): आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रविवार को शिलचर स्थित कछार जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी का चुनावी संकल्प पत्र औपचारिक रूप से जारी किया गया। इस अवसर पर मंत्री कौशिक राय, सांसद कणाद पुरकायस्थ, सांसद परिमल शुक्लवैद्य, सांसद कविता पाटीदार तथा भाजपा कछार जिला अध्यक्ष रूपम साहा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कौशिक राय ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने गुवाहाटी में असमिया भाषा में संकल्प पत्र जारी किया था, जबकि शिलचर में इसे बंगाली भाषा में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र में कुल 31 महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं और भाजपा “संकल्प से सिद्धि” के लक्ष्य के साथ इन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए अधिकांश वादों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। हाल ही में 3 अप्रैल को छह विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित उनकी जनसभाओं में अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। शिलचर में आयोजित रोड शो जनसैलाब में तब्दील हो गया, जो आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल का संकेत है।
कौशिक राय ने जानकारी दी कि 7 अप्रैल को देश के गृह मंत्री अमित शाह शिलचर दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे पुलिस परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे पाथरकांदी में भी एक चुनावी सभा में भाग लेंगे।
वहीं, जिला अध्यक्ष रूपम साहा ने कहा कि 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री का शिलचर में हुआ रोड शो कछार जिले के इतिहास का सबसे बड़ा रोड शो था, जो यह दर्शाता है कि जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने दावा किया कि कछार में कांग्रेस का कोई प्रभाव नहीं रह गया है।
सांसद कणाद पुरकायस्थ ने अपने संबोधन में बताया कि 29 मार्च को गुवाहाटी में संकल्प पत्र का असमिया संस्करण जारी किया गया था, जिसे अब बंगाली में भी प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में असम में अभूतपूर्व विकास हुआ है। साथ ही उन्होंने यूपीए और एनडीए सरकारों के कार्यकाल की तुलना करते हुए विकास के अंतर को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल