फॉलो करें

संत सूरदास जयंती के अवसर पर सूरदास म्यूजिक अकादमी द्वारा कार्यक्रम आयोजित

27 Views

संत सूरदास जयंती के अवसर पर सूरदास म्यूजिक अकादमी द्वारा कार्यक्रम आयोजित

संत सूरदास जयंती के अवसर पर, असम के सिलचर में सक्षम संगठन द्वारा संचालित सूरदास म्यूजिक अकादमी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित थे बराक हिंदी साहित्य समिति के महासचिव प्रदीप कुर्मी। मंगलवार को इस पावन अवसर पर घुंघुर भेटेनरी के नजदीक राम जानकी मन्दिर में एक सुन्दर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे पहले संत सूरदास जी के चित्र पर उपस्थित सभी ने पुष्पांजली प्रदान किया । उसके बाद स्वागत भाषण दिया, सक्षम संगठन के उत्तर पूर्व क्षेत्र संयोजक डा. मिठुन राय ने। उन्होंने इस दिन का तात्पर्य तथा दिव्यांगो को निःशुल्क संगीत शिक्षा स्कुल का वर्णन सबके सामने रखा ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप कुर्मी ने सक्षम संगठन के कार्य का सराहना करते हुए कहा की दिव्यांगो की सेवा के लिये इस स्कूल मे जितना हो सके, सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया ।

कार्यक्रम में आगे रुद्रानी दास और ज्योती कुर्मी को उनके अच्छे संगीत साधना के लिये सम्मानित किया गया । बाद स्कूल के सभी शिक्षार्थी मिलकर संगीत परिबेशन किये ।

अंत मै वैभब देब और पायेल बाग्ची के धन्यवाद वक्तव्य से कार्यक्रम समाप्त हुआ ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल