फॉलो करें

सुरों की महफिल में थमी सांसें : आशा भोंसले जी को इवेंट्स इनफिनिटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

24 Views

सुरों की महफिल में थमी सांसें : आशा भोंसले जी को इवेंट्स इनफिनिटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गुवाहाटी: 20अप्रैल संगीत जगत की युगद्रष्टा आवाज़, ‘स्वर कोकिला’ आशा भोंसले जी की स्मृति में ‘सुर सप्तक संगीतालय’ के प्रांगण में एक भव्य और भावनात्मक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इवेंट्स इनफिनिटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गुवाहाटी के कला प्रेमियों ने भारी संख्या में जुटकर अपनी प्रिय गायिका को अश्रुपूरित विदाई दी। एक्टर अक्की अवकाश जैन जम्मड़ और निशांत बगड़िया के संयोजन में आयोजित इस शाम ने हर किसी के दिल को छू लिया। कार्यक्रम के शूरुआत में मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का प्रबंधन सुर सप्तक संगीतालय (संगीत कला का केंद्र) के प्रभारी श्रीमान बिकाश भोवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अहमद अली अय्यूबी जी, असम प्रदेश अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और भाजपा असम प्रदेश प्रोफेशनल्स सेल के प्रदेश संयोजक श्री गौरव सोमानी जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “आशा जी केवल एक गायिका नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एक अनमोल विरासत थीं। उनका मौन होना संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत है।”

विशिष्ट अतिथि के रूप में जी.एम.सी. के. एस लाइटवर्कर्स ब्रम्हापुत्र प्राणिक हीलिंग केंद्र का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीमती स्मारिता सेन शर्मा और श्रीमती ममता हरलालका ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आशा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शाम 5 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुंबई से एबिलिटेंट सपोर्ट में श्री बिद्रोही रॉय, श्री उत्तम भट्टाचार्जी (असम का एकलौता हिंदुस्तानी क्लासिकल स्लाइड गिटार वादक), श्रीमती नुपुर भौमिक (असम की बिसिस्ट गायिका) और श्री सुनिर्मल चक्रवर्ती (तबला वादक) ने आशा जी के सदाबहार गीतों को गाकर माहौल को बेहद गमगीन और यादगार बना दिया। इस कार्यक्रम में मशहूर गायक जुबिन गर्ग और बिदुशी डालिया दत्ता भोवाल (संस्थापक – सुर सप्तक संगीतालय) को भी स्मरण किया गया l जनप्रिय हिन्दी TV चैनल ZTV सा रे ग म प ख्यातक असम के प्रख्यात संगीत कलाकार श्रीमान जय चक्रवर्ती भी अनुष्ठान में उपस्थित हुए। सुर सप्तक संगीतालय (संगीत कला का केंद्र) के शिष्यों मयूरागक्षी पॉल, दीपा दे , स्वाति सिकदर, अभिनवज्योति पॉल, अभिज्ञान चक्रवर्ती, प्रियम रॉय, अद्रिजा दत्ता, शुभांगी रॉय ने अपनी सुरीली आवाज़ में आशा भोसले जी के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल