फॉलो करें

हरिहरात्मक महायज्ञ को लेकर हुई प्रस्तुति बैठक

15 Views
हरिहरात्मक महायज्ञ को लेकर हुई प्रस्तुति बैठक
गड़वार (बलिया)। श्री जंगली बाबा धाम, गड़वार में संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के निर्वाण शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगामी 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक श्री जंगली बाबा धाम सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक आचार्य पंडित राहुल उपाध्याय के संयोजकत्व में आयोजित होने वाले हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारियों को लेकर एक वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में महायज्ञ को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कार्यकारिणी समिति का विस्तार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यजमान बनाने तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों से महायज्ञ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील भी की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रामभद्र बालक बाबा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा, आस्था और सच्चे मन से यज्ञ में भाग लेने से मानव जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।
बैठक में अतुल कृष्ण शांडिल्य, इंद्रजीत चौबे, ज्ञान प्रकाश पांडेय, अश्विनी पांडेय, सुधांशु उपाध्याय आदि विद्वान विप्रजनों सहित सैकड़ों श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल