फॉलो करें

होजाई के शंकर देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने हायर सेकेंडरी में लहराया परचम

11 Views
होजाई के शंकर देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने हायर सेकेंडरी में लहराया परचम
होजाई,  28 अप्रैल, 2026:- असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा वोर्ड के द्वारा हायर सेकेंडरी के आज घोषित परिणाम में होजाई के शंकर देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल (शंकरदेव जूनियर कालेज) के छात्र चिराग मोर व युवराज सिंह ने वाणिज्य शाखा में 97% अंक प्राप्त कर कॉलेज के साथ-साथ होजाई का नाम रोशन किया है। स्थानीय संवाददाताओं को जानकारी देते हुए शंकरदेव जूनियर कॉलेज के प्राचार्य तपन कर ने बताया कि हायर सेकेंडरी के आज घोषित परिणामों से वह काफी उत्साहित है। उन्होंने जानकारी दी की तीनों शाखों वाणिज्य, कला व विज्ञान में 100%  परिणाम रहा। कला शाखा में फर्स्ट डिवीजन 101, 90% से ज्यादा 7, 80 परसेंट से ज्यादा 27, और 75% से ज्यादा 68 व सर्वाधिक  93.4% रहा। वाणिज्य शाखा में फर्स्ट डिवीजन 109, 90% से ज्यादा 15  80 परसेंट से ज्यादा 49, 75% से ज्यादा 59,सर्वाधिक 97% रहा। विज्ञान शाखा में फर्स्ट डिवीजन 50, 80 परसेंट से ज्यादा 7, 75% से ज्यादा 9, सर्वाधिक  89% रहा।।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल