फॉलो करें

23 मई को कछाड़ क्लब में होगा जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेमिनार।

23 Views
23 मई को कछाड़ क्लब में होगा जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेमिनार।
चंद्रशेखर ग्वाला शिलचर, 20 मई: शिलचर रोटरी क्लब में क्लब के कई शाखाओं द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में रोटरी क्लब के कार्यकर्ताओं ने बताया कि,शिशुओं के पोषण, रोग-निरोध और मातृ स्वास्थ्य पर देंगे विशेषज्ञ चिकित्सक महत्वपूर्ण सुझाव
सिलचर। रोटरी क्लब अफ शिलचर द्वारा “स्नेहबंधन” कार्यक्रम के अंतर्गत 23 मई को शिलचर के कछाड़ क्लब में जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। “स्नेह बन्धन” थीम पर आयोजित इस सेमिनार में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।
सेमिनार में शिशुओं के उत्तम स्वास्थ्य, संतुलित खान-पान, विभिन्न प्रकार की बीमारियों की रोकथाम तथा बच्चों में बढ़ती मोटापे की समस्या पर विशेषज्ञ चिकित्सक अभिभावकों को जागरूक करेंगे। साथ ही माता-पिता को बच्चों के पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति विशेष रूप से जागरूक करने पर बल दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ शिशुओं के लिए प्रतियोगितात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों तथा माताओं को स्वस्थ रखने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार अब तक लगभग 160 शिशुओं का पंजीकरण किया जा चुका है, जिससे कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
सेमिनार में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से प्रसिद्ध चिकित्सक Dr. Debashish Das, Dr. M. S. Kouwnar, Dr. H. S. Saikia सहित कई अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल