फॉलो करें

25वीं बैशाख पर विश्वकवि की प्रतिमा की सफाई, ‘जन संप्रीति’ का पर्यावरण जागरूकता अभियान

20 Views
25वीं बैशाख पर विश्वकवि की प्रतिमा की सफाई, ‘जन संप्रीति’ का पर्यावरण जागरूकता अभियान
शिलचर। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती 25वीं बैशाख के अवसर पर सामाजिक संगठन ‘जन संप्रीति’ की ओर से शिलचर के इंडिया क्लब प्वाइंट स्थित विश्वकवि की प्रतिमूर्ति की सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
शुक्रवार दोपहर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष प्रसेंजित देव, सलाहकार गीतान नाथ, पूर्व नगर पार्षद मधुमिता शर्मा सहित संगठन के अनेक सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें मिताली मल्लिक, पिनाक राय, मामन राय तथा तापस मल्लिक प्रमुख रूप से शामिल थे।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष प्रसेंजित देव ने कहा कि 25वीं बैशाख केवल विश्वकवि को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि बराक घाटी की सांस्कृतिक विरासत और साहित्यिक परंपरा को संरक्षित रखने के लिए संगठन भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखेगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल