फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ दरबार में कतारबद्ध शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, आह्लादित श्रद्धालु

239 Views

वाराणसी, 17 जुलाई (हि.स.)। सावन माह के दूसरे सोमवार पर काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में जलाभिषेक के लिए पहुंचे कांवरियों व श्रद्धालुओं पर मध्य रात्रि के बाद पुष्प वर्षा की गई। दरबार में मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा के नेतृत्व में अफसरों ने कतारबद्ध शिवभक्तों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई। बाबा दरबार में भव्य स्वागत, सत्कार से आह्लादित श्रद्धालु हर-हर महादेव के उद्घोष से खुशी जताते रहे।
गौरतलब हो कि सावन के पहले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। पुलिस लाइन हेलीपैड से मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने उड़ान भरी। हेलीकाप्टर लगभग 15 मिनट तक विश्वनाथ कारिडोर के ऊपर मंडराता रहा और भक्तों पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होती रही।
सावन के दूसरे सोमवार के लिए बाबा विश्वनाथ दरबार को फूलों के वंदनवार से सजाया गया है। शाम को दरबार में बाबा का गौरी-शंकर का विशेष श्रृंगार होगा। सावन के दूसरे सोमवार को ट्रालियों, टेंपो, ट्रैक्टरों पर सजी बाबा की मोहक झांकियों को लेकर कांवरियों की टोलियां रात आधी रात से ही शहर में आ रही है। कंधे पर रंग-बिरंगी कांवड़ लिए कंवरिया बोल बम… के जयकारे लगाते हुए मंदिर में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए ज्ञानवापी से चौक की तरफ और दूसरी ज्ञानवापी से गदौलिया की तरफ बैरिकेडिंग कराई गई है। बैरिकेडिंग में खड़े श्रद्धालु हर-हर महादेव और हर-हर बम-बम का जयकारा लगाते मंदिर की तरफ बढ़ रहे हैं।
मंदिर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर में श्रद्धालु चारों द्वार से बाबा का झांकी दर्शन कर रहे है और वहां लगे जलधारी में जल व मदार व बेलपत्र आदि चढ़ाते हुए शीश नवा रहे है। श्रद्धालु जिस रास्ते से मंदिर में प्रवेश कर रहे है, उन्हें उसी रास्ते से निकास कराने की व्यवस्था बनाई गई है। मंदिर में दर्शन मंगला आरती के बाद शुरू हुआ और श्रद्धालुओं की संख्या दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ती जा रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का दरबार में आगमन हो रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार दरबार में दोपहर 12 बजे तक 3 लाख 14 हजार 194 श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके थे। वहीं कैथी स्थित मारकंडेय महादेव धाम में दोपहर 12 बजे तक एक लाख 53 हजार श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल