फॉलो करें

इतिहास के पन्नों में 26 मार्चः जंगल बचाने के लिए चिपको आंदोलन का अनूठा प्रयोग

337 Views

जंगल और पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन एक अनूठा प्रयोग था। 1974 में 26 मार्च को गढ़वाल के हेन्वाल घाटी के लाता गाँव में गौरा देवी और चंडीप्रसाद भट्ट के नेतृत्व में 27 महिलाओं के समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया। आगे चलकर सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा ने इसका नेतृत्व किया। इस आंदोलन में पेड़ों को कटने से बचाने के लिए गांव के लोग पेड़ से चिपक जाते थे, इसी वजह से इस आंदोलन का नाम चिपको आंदोलन पड़ा था।

जंगलों की अंधाधुंध और अवैध कटाई रोकने के लिए शुरू किए गए इस आंदोलन में महिलाओं का खास योगदान रहा। आंदोलन में वनों की कटाई रोकने के लिए गांव के पुरुष और महिलाएं पेड़ों से लिपट जाते थे। ठेकेदारों को पेड़ नहीं काटने दिया जाता था। चिपको आंदोलन ना सिर्फ उत्तराखंड में बल्कि पूरे देश में फैल गया था। इसका इतना व्यापक असर हुआ कि उस समय केंद्र की राजनीति में पर्यावरण एजेंडा बन गया था। आन्दोलन को देखते हुए केंद्र सरकार ने वन संरक्षण अधिनियम बनाया।

अन्य अहम घटनाएंः

11995 – 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।

1998 – चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।

1999 – दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।

2003 – पाकिस्तान ने 200 किमी दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र ‘अब्दाली’ का परीक्षण किया।

2006 – मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।

2008 -बीसीसीआई कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया।

युसुफ़ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

जन्म

1933 – कुबेरनाथ राय- ललित निबंध में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।

1893 – धीरेन्द्र नाथ गांगुली- बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक।

1907 – महादेवी वर्मा- हिन्दी कवयित्री और छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक।

निधन

2006 – अनिल बिस्वास, भारतीय राजनीतिज्ञ।

1999 – राज कुमार रणबीर सिंह – मणिपुर के आठवें मुख्यमंत्री थे।

1999 – आनंद शंकर – भारतीय गीतकार और संगीतकार थे।

1996 – के. के. हेब्बार – प्रसिद्ध भारतीय कलाकार थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल