फॉलो करें

इजराइली सेना का फिलिस्तीनियों पर हमला, 19 की मौत, आटे लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों पर मशीन गन से फायरिंग

311 Views

गाजा. इजराइली सेना ने एक बार फिर खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर फायरिंग की है. ताजा हमले में 19 लोगों की मौत हो गई. अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा सिटी के अल-कुवैत एड पॉइन्ट पर भूख से तड़प रहे सैकड़ों फिलिस्तीनी आटा लेने के लिए लाइन में खड़े थे. तभी इजराइली सैनिकों ने मशीन गन से फायरिंग शुरू कर दी.

इजराइल ने इस खबर को खारिज किया है. इजरायली सेना का कहना है कि सैनिकों ने खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर हमला नहीं किया. हालांकि इजराइल पहले भी कई बार राहत सामग्री लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर हमला कर चुका है. इन हमलों में अब तक 400 लोगों की मौत हुई है.

10 दिन पहले इजराइल ने लोगों पर एयर स्ट्राइक की थी

13 मार्च को गाजा के अल-नुसीरत कैंप के पास बने एड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर (सहायता वितरण केंद्र) पर इजरायल ने एयर स्ट्राइक कर दी. इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं, नॉर्थ गाजा के एक एड पॉइंट पर खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर इजराइली सैनिकों ने गोली चला दी. इस दौरान 21 लोग मारे गए. न्यूज के मुताबिक, दोनों हमलों में कुल 29 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई.

इजरायली सैनिकों ने कहा था- इनसे खतरा महसूस हुआ था

इजरायली सैनिकों ने 29 फरवरी को खाना लेने पहुंचे गाजा के लोगों पर फायरिंग कर दी थी. न्यूज के मुताबिक, इस दौरान 112 फिलिस्तीनी मारे गए थे. 760 लोग घायल हुए थे. इजराइली सेना ने कहा था- सैनिकों ने भीड़ पर इसलिए फायरिंग की क्योंकि उन्हें लोगों से खतरा महसूस हुआ. एक चश्मदीद ने बताया था- अल नाबुल्सी शहर में राहत सामग्री से भरा एक ट्रक पहुंचा था.

लोगों ने इसे घेरना शुरू कर दिया. ट्रक के पास ही इजराइली सेना के टैंक और सैनिक खड़े थे. लोग उनकी तरफ भी बढऩे लगे. इतने में सैनिकों ने फायरिंग शुरू कर दी. भगदड़ मच गई.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल