फॉलो करें

जिलाभर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया

318 Views

कठुआ 25 मार्च । जिला कठुआ में होली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाए दी। जिला कठुआ की तहसील बिलावर, बसोहली, बनी, हीरानगर और कठुआ में रंगों का त्योहार होली सोमवार को धार्मिक रीति-रिवाजों और पूरे हर्षाल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।

बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी इस त्योहार के मौके पर खुशियां मनाते और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देते हुए नजर आये। युवा वर्ग अपने-अपने वाइक पर सवार होकर शहर का चक्कर लगाकर होली मना रहे थे। हर प्रकार के रंगों से सराबोर बच्चे तो खासतौर पर बड़े उत्साहित रहे। बच्चे गली मोहल्लों से गुजरने वालों पर रंग और अबीर-गुलाल की बरसात करते नजर आए। वहीं कठुआ के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीटीएम में काम करने वाले बाहरी राज्यों के लोगों ने भी होली का पर्व अपने रीति-रिवाज अनुसार मनाया। बाहरी राज्यों के लोगों ने इस मौके पर अपनों का गुझिया और अन्य मिष्ठानों से मुंह मीठा करवाया। औद्योगिक क्षेत्र में होली के अवसर पर गाये जाने वाले गीतों की भी इस मौके पर खूब धूम रही। रंग-बिरंगे लोग नाचते-गाते और गली-मुहल्ले में घूम-घूमकर लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई देते नजर आये। युवाओं ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है और इसी संदेश के साथ कठुआ में हर वर्ग के लोग एक साथ मिलकर इस पर्व को मनाकर सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल