फॉलो करें

प्राण का चमत्कारी काव्य 

273 Views
द्वयक्षरीय रचना
===========
प्रिय मित्रो ! पूर्व में आपको मैंने अपनी एकाक्षरीय रचनाओं से परिचित कराया था । आज भी मात्र दो वर्णों “त” तथा “ल” के मेल से रची अपनी एक ताजी रचना से परिचय कराता हूँ। इसे चित्र काव्य के अन्तर्गत लिया जाता है। रचना की किसी भी पँक्ति को द्रुत गति से आवृत्त करऩे से वक्ता की स्वयं के दाँतों से जीभ कटने का डर रहता है। अनुप्रास के अनुशासन में बँधी द्वयक्षरीय रचना का आनन्द लीजिए।
१-
तुतला तुतला तुल्लू तेली तेल तौलता तौल तिली।
तुलती तिली तुलाती तातिल लता तुलाती तेल लली।।
आशय
====
तुल्लू नाम का एक तेल का व्यापारी तुतलाते तुतलाते तिल्ली तौलने के बाद तेल तौल रहा है।तातिल नाम की महिला तिली तुला रही है और लता नाम की बालिका तेल तुलाती है।
२-
ताती तिली तोतले तुल्लू लूली ललिता लोल लली।
तोला तोला तिल्ली तुलती तिल-तिल तुलता तेल तिली।।
आशय
====
 भुनी हुई गरमा गरम तिली है। तुल्लू तोतला होने से अच्छी तरह बोल नहीं पाता तो उसकी पत्नी ललिता दोनों हाथों से लूली होने के कारण न तो तिली को सँभाल पाती है न ही तेल को।तब तुल्लू बालिका लता से कहता है सब नाश हो रहा है क्यों कि तिल्ली इतनी मँहगी है कि तोला-तोला के बाँट से तिल्ली मिल रही है और तेल इतना मँहगा है कि तिल-तिल को बाँट मानकर तौला जा रहा है।
ताती = गर्म
तिल्ली = तिल्ली, तिल
तोला = लगभग १२ग्राम बजन की इकाई।
तिल = बजन की लगभग सबसे छोटी इकाई।
निवेदन
=====
रचना पूरी तरह काल्पनिक है। यहाँ लूली व तोतला शब्द मेरे लिए स्तरीय नहीं है। ऐसे ही तेली शब्द जाति सूचक न मानकर तेल के व्यापारी से लिया गया है।अलंकारोचित बाध्यता स्वीकारिए। आशीर्वाद दीजिए।
गिरेन्द्रसिंह भदौरिया “प्राण”
9424044284
6265196070
========================

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल