फॉलो करें

शिलचर में नेताजी की प्रतिमा पुनर्निर्माण हेतु 55 हजार रुपये का चेक विधायक दीपायन चक्रवर्ती को सौंपा गया

536 Views

शिलचर:शिलचर के रांगीरखाड़ी प्वाइंट स्थित रोटरी मोड़ पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के पुनःनिर्माण कार्य में सहयोग देने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा कुल 55 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक विधायक दीपायन चक्रवर्ती को सौंपा गया।

यह कार्यक्रम आगामी 24 अगस्त को प्रस्तावित नेताजी की प्रतिमा के उद्घाटन को लेकर आयोजित हुआ था।
इस अवसर पर शिलचर होलसेल को-ऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से अध्यक्ष बसुदेव शर्मा ने ₹10,000, आश्रम रोड यूथ कॉन्फ्रेंस की ओर से ₹10,000, बिलपाड़ डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से ₹10,000, तुलिका आर्ट्स के प्रमुख गोपाल रॉय ने ₹5,000 तथा व्यापारी शांतनु रॉय और उनकी पत्नी दिया रॉय ने संयुक्त रूप से ₹20,000 का चेक प्रदान किया।

सभी चेक विधायक दीपायन चक्रवर्ती एवं रुद्र नारायण गुप्ता को सौंपे गए।

इस मौके पर विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने कहा,
“24 अगस्त शिलचर के इतिहास में एक गौरवशाली दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के कर-कमलों से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की नई प्रतिमा का अनावरण होगा। यह केवल एक मूर्ति नहीं होगी, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के देशप्रेम और एकता का प्रतीक बनेगी।”

उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे 24 अगस्त को आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सञ्जय रॉय, भाजपा शिलचर मंडल के सह-प्रधान काजल रॉय, बसुदेव शर्मा, गोपाल रॉय, शांतनु रॉय समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल