फॉलो करें

जापानी इंसेफेलाइटिस से शहीद हुए असम राइफल्स के जवान विजय ग्वाला के परिवार से मिले विधायक विजय मालाकार, दिया साथ का भरोसा

503 Views

रामकृष्णनगर, 30 जुलाई-रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय मालाकार ने असम राइफल्स के दिवंगत जवान विजय ग्वाला के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

विद्यानगर ग्राम पंचायत के निवासी विजय ग्वाला मणिपुर की राजधानी इम्फाल में असम राइफल्स में कार्यरत थे। हाल ही में वे जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस से संक्रमित हो गए थे और इलाज के दौरान 23 जुलाई को गुवाहाटी के जीएमसीएच अस्पताल में उनका निधन हो गया।

विधायक विजय मालाकार उस समय क्षेत्र से बाहर होने के कारण तत्काल परिवार से नहीं मिल पाए थे। मंगलवार को कालिनगर जीपी में एक शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वे सीधे विजय ग्वाला के घर पहुंचे। वहाँ उन्होंने शोकसंतप्त माँ, पत्नी और भाई से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया।

विधायक ने कहा, “विजय की असमय मृत्यु से मैं अत्यंत मर्माहत हूँ। एक होनहार युवा का इस तरह जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”

उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे कभी भी अपने को अकेला न समझें। किसी भी परेशानी में वे सीधे विधायक से संपर्क करें — वे सदैव परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी विधायक के इस कदम की सराहना की। लोगों ने बताया कि विजय मालाकार उपचुनाव के समय से ही लगातार क्षेत्र की हर समस्या को गंभीरता से लेते आ रहे हैं और चाहे वे स्वयं उपस्थित हों या नहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं।

विजय ग्वाला की शहादत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है, वहीं विधायक की संवेदनशीलता और उपस्थिति ने परिवार को संबल प्रदान किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल