फॉलो करें

श्रीकोना माछघाट सर्वजनीन नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन, 10 हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी

175 Views

श्रीकोना माछघाट में आयोजित सर्वजनीन नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को बेहद रोमांचक और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में दामछड़ा खासीया पुंजी की टीम ने चेंगदुआर की टीम को 2-1 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इस निर्णायक मुकाबले को देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न भागों से आए करीब 10,000 से अधिक दर्शक मैदान में उमड़ पड़े, जिससे पूरे आयोजन स्थल में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

इस नॉकआउट टूर्नामेंट की शुरुआत 10 जुलाई को हुई थी, जिसमें शुरुआत से ही बरखला के पूर्व विधायक किशोर नाथ सक्रिय सहयोग प्रदान करते रहे। प्रतियोगिता के फाइनल में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेता टीम को 20,000 रुपये का चेक, रनर्सअप टीम को 10,000 रुपये का चेक और अन्य पुरस्कार भेंट कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में चातला दरगाकुना ग्राम पंचायत अध्यक्ष इंद्रजीत दासआंचलिक पंचायत प्रतिनिधि प्रदीप दासकाजल रायलक्ष्मण दासरामदेव दासरामचंद्र दास समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

समारोह में बिप्लब दास चौधरी ने टूर्नामेंट की पूरी रूपरेखा, इसके आयोजन की प्रक्रिया और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति बढ़ते उत्साह और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल