फॉलो करें

डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने किया ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ का लोकार्पण

209 Views
कोलकाता: अंतराष्ट्रीय साहित्यकार गीतऋषि डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने मंगलवार की संध्या शब्दाक्षर संस्था मुख्यालय कोलकाता से प्रकाशित होने वाली ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के जुलाई-सितम्बर 2025 त्रैमासिक अंक का भव्य लोकार्पण किया। 25 राज्यों में साहित्यरत ‘शब्दाक्षर’ संस्था के साहित्यधर्मी पदाधिकारियों में से अनेक ने पत्रिका लोकार्पण में सहभागिता की। पत्रिका के प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने आभासी पटल को संबोधित करते हुए बताया कि यह पत्रिका 5 वर्षों से अनवरत निर्बाध प्रकाशित हो रही है और इसका प्रसारण क्षेत्र लगभग संपूर्ण भारत है। पत्रिका के संपादक धनंजय जयपुरी ने पत्रिका के प्रारूप पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि, ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के प्रत्येक अंक संजो कर रखने वाले होते है, पत्रिका के अंक भविष्य की आगत पीढ़ियों का साहित्यिक मार्गदर्शन करेंगे। सह संपादक कृष्ण पाल सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों को पत्रिका में प्रकाशन हेतु स्तरीय रचनाएँ भेजने हेतु औपचरिक रूप से आभार जताया और इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि संस्था के सदस्यों को यह पत्रिका डाक द्वारा नियमित उनके घर तक पहुंचाई जाती है। पत्रिका की उपसंपादक एवं राष्ट्रीय साहित्य मंत्री अनामिका सिंह ने पत्रिका में प्रूफ की गलतियां न होने के लिए अपने साथ संयुक्त सम्पादक व प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश शशिकांत मिश्र ‘शशि’ की सक्रियता की सराहना की। प्रबंध संपादक लखन ‘शब्दाक्षरी’ ने पत्रिका के ग़ज़ल पक्ष पर विधागत विचार प्रस्तुत किये तो वहीं प्रारूप संपादक राजकुमार महोबिया ने छंद पक्ष पर अपनी बात रखी। ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के लोकार्पण वक्तव्य में देहरादून,उत्तराखंड से जुड़े डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ का यह लगातार 19वां अंक है,जो अपने प्रारम्भिक अंक से लेकर अभी तक निर्बाध प्रकाशित हुआ है। संस्था संरक्षक डॉ.मिश्र ने आभासी पटल से ‘शब्दाक्षर फेसबुक पेज’ पर भी लाइव सुन रहे बड़ी संख्या में जुड़े संस्था सदस्यों व पदाधिकायों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, पत्रिका के संबंध में प्रधान संपादक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने जब भी मुझसे पत्रिका प्रारूप पर चर्चा की तो मैंने उन्हें पत्रिका की निरंतरता व स्तरीयता को बनाये रखने का परामर्श दिया, जिससे प्रकाशन की हड़बड़ी में पत्रिका को सामग्री स्तर से समझौता न करना पड़े। संस्था संरक्षक डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने सम्पादक मंडल को निर्देशित करते हुए कहा कि पत्रिका में संस्था के युवा रचनाकारों को स्थान देकर हमें कल के उत्कृष्ट साहित्यकारों का बीजारोपण करने की भूमिका निभानी चाहिए। पटल का तकनीकी व साहित्यिक संचालन शब्दाक्षर दिल्ली की प्रदेश अर्थ मंत्री डॉक्टर अम्बिका मोदी ‘ऊर्जिता’ ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन ‘शब्दाक्षर’ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने किया। दूसरा सत्र काव्य सत्र के रूप में आयोजित हुआ। काव्य सत्र की अध्यक्षता, शब्दाक्षर के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री छंदकार धनंजय जयपुरी ने की। लोकार्पण सत्र पश्चात काव्य सत्र में सहभागी पदाधिकारियों में शामिल थे, जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष कुसुम धर, उपाध्यक्ष ऐमा बिमला, जम्मू कश्मीर अनंतनाग जिला अध्यक्ष मुक्ति शर्मा, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री शशिकांत मिश्र ‘शशि’, मध्य प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री लखन शब्दाक्षरी, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल सुधा मिश्रा द्विवेदी, जिला अध्यक्ष औरंगाबाद, बिहार नागेंद्र केशरी, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली राजकुमार प्रताप गढ़िया, प्रदेश साहित्य मंत्री नीलम उपाध्याय, जिला प्रचार मंत्री भोपाल, सविता बांगड़, जिला अध्यक्ष उमरिया मध्य प्रदेश राजकुमार महोबिया, जिला अध्यक्ष कटनी, मध्य प्रदेश अनिल मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष काशीपुर, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल प्रेम प्रकाश उपाध्याय व अन्य। तकनीकी सहयोग किया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निशांत सिंह ‘गुलशन’ ने।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल