फॉलो करें

तारापुर हनुमान धाम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. के.के. सिंह बने महासचिव

84 Views

तारापुर हनुमान धाम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. के.के. सिंह बने महासचिव

शिलचर, 11 मार्च:
तारापुर स्थित श्री श्री हनुमान धाम में वर्ष 2026 के लिए श्री श्री हनुमान धाम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मंदिर के विकास, धार्मिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

नई कार्यकारिणी में उदय शंकर गोस्वामी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सर्वसम्मति से डॉ. कौशल कुमार सिंह (के.के. सिंह) को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति के उपाध्यक्ष के रूप में शशिकुमार सिंह, डॉ. रंजन सिंह, संतलाल सिंह, मदन कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, शंकर साहनी, मुकेश कुमार सिंह, चन्द्रशेखर सिंह (वकील) और अमनदीप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

सह सचिव के रूप में अरुण महतो, अरविन्द कुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, लालबाबू सिंह, विकास पटेल और उपेन्द्र सिंह को चुना गया।
कोषाध्यक्ष गंगा सागर सिंह तथा सह कोषाध्यक्ष विपिन साहनी बनाए गए हैं।

प्रचार सचिव के रूप में सुरेन्द्र साह, सूर्यशेखर सिंह, मनोज साह, दिलीप सिंह (प्रेस), मनोज कुमार सिंह (फूल), मुकेश चौधरी, पंकज चौधरी, कौशल सिंह (कन्हाई) और विकास सिंह (विक्की) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई समिति के नेतृत्व में हनुमान धाम में धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों को और गति मिलेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल