42 Views
दुमदुमा में चाय बागान की महिला श्रमिक तेंदुआ के हमला में घायल।
दुमदुमा, प्रेरणा भारती 11 अप्रैल: तिनसुकिया जिला के दुमदुमा क्षेत्र अंतर्गत राईडांग चाय बागान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला श्रमिक चाय की हरी पत्तियां तोड़ने के कार्य में व्यस्त थी तभी अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार, महिला श्रमिक रोज़ की तरह चाय पत्ती तोड़ने के काम में लगी हुई थी, तभी घात लगाए बैठे तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों के शोर मचाने पर तेंदुआ घटनास्थल से पलायन पर गया ।घायल महिला को तुरंत दुमदुमा एफ आर यू में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में उक्त तेंदुए की उपस्थिति से आए दिन खतरा बना रहता है। अखिल असम चाय जनजाति छात्र संस्था (आटसा) ने बागान कर्तृपक्ष से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।




















