42 Views
मेहनत की मिसाल: घूंघुर की छात्रा सुष्मिता दास ने चार विषयों में 80% से अधिक अंक हासिल किए
शिलचर, 11 अप्रैल: शिलचर के घूंघुर क्षेत्र की रहने वाली एक साधारण परिवार की छात्रा सुष्मिता दास ने अपनी मेहनत और लगन से उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बोराखाई हाई स्कूल की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने परीक्षा में चार विषयों में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सुष्मिता, अतिंद्र दास की पुत्री हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के आगे परिस्थितियां मायने नहीं रखतीं।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाजसेवी विश्वजीत दास ने सुष्मिता के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सुष्मिता जैसी छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा हैं और ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को हर संभव सहयोग मिलना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने भी सुष्मिता की इस सफलता पर खुशी जताई और उनके आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।




















