फॉलो करें

पत्रकारिता और समाजसेवा के जरिए विश्वनाथ चक्रवर्ती रहेंगे सदैव स्मरणीय

23 Views

पत्रकारिता और समाजसेवा के जरिए विश्वनाथ चक्रवर्ती रहेंगे सदैव स्मरणीय, शिलचर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

शिलचर। क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ चक्रवर्ती को रविवार को शिलचर प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके जीवन, कार्यशैली और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें एक प्रतिबद्ध और निष्ठावान पत्रकार बताया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के प्रति विश्वनाथ चक्रवर्ती की जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण उन्हें सदैव विशेष बनाता है। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में कवि, पत्रकार एवं चिंतक अतिन दास, प्रेस क्लब के सामान्य सचिव शंकर दे, कवि-स्मृति पाल नाथ, यूटीडीसी के अध्यक्ष संजीत देवनाथ, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी एवं समाजसेवी गौतम राय, पत्रकार एवं समाजसेवी समीरन चौधरी, प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव पापलु दास तथा समाजसेवी अरूप चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वनाथ चक्रवर्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उनकी पावन स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अंत में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल